Summer Fruits For Glowing Skin: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देता है, ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो डाइट में सही फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है.
Smallest Island: दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहां है?
गर्मियों में स्किन के लिए ये हैं बेस्ट फल
तरबूज (Watermelon)– तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्किन को फ्रेश बनाता है, यह त्वचा में नमी बनाए रखकर उसे चमकदार बनाता है.

आम (Mango)- आम में विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं.

पपीता (Papaya)- पपीता त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद एंजाइम डेड स्किन हटाने और स्किन को साफ रखने में मदद करते हैं.

खीरा (Cucumber)- खीरा शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट करता है, यह सूजन और डार्क सर्कल कम करने में भी मदद करता है.

अनार (Pomegranate)- अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को नुकसान से बचाता है और उसे जवान बनाए रखने में मदद करता है.

क्यों जरूरी हैं ये फल?
गर्मियों में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे स्किन डल और ड्राई हो जाती है, ऐसे में ये फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और अंदर से स्किन को हेल्दी बनाते हैं.
अपनाएं ये आसान टिप्स
रोजाना 2-3 फल अपनी डाइट में शामिल करें, ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलने से पहले स्किन को कवर करें, जंक फूड से दूरी बनाएं.
यह भी पढ़े- SkinCare: बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं? कहीं ये विटामिन की कमी तो नहीं!


























