Advertisement

GardeningTips: बालकनी गार्डनिंग के लिए बेस्ट 8 समर प्लांट्स!

balcony gardening summer plants

Balcony Gardening Summer Plants: गर्मियों का मौसम आते ही पौधों की देखभाल थोड़ा मुश्किल हो जाती है, लेकिन अगर आप सही पौधों का चयन करें तो आपकी बालकनी हरी-भरी और खूबसूरत बनी रह सकती है. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो तेज धूप और गर्मी में भी आसानी से पनपते हैं.

बालकनी के लिए 8 बेस्ट समर प्लांट्स
तुलसी (Holy Basil)- तुलसी का पौधा गर्मी में भी आसानी से बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है.


गेंदा (Marigold)- गेंदा तेज धूप में भी खिलता है और आपकी बालकनी को रंग-बिरंगा बनाता है.


पोर्टुलाका (Moss Rose)- यह पौधा कम पानी में भी पनपता है और गर्मियों के लिए परफेक्ट माना जाता है.


एलोवेरा (Aloe Vera)- एलोवेरा गर्मी में भी हरा-भरा रहता है और इसके कई औषधीय फायदे भी हैं.


गुड़हल (Hibiscus)- गुड़हल का पौधा तेज धूप में भी अच्छी तरह बढ़ता है और बड़े सुंदर फूल देता है.


मनी प्लांट (Money Plant)- कम देखभाल में भी यह पौधा बढ़ता है और बालकनी की खूबसूरती बढ़ाता है.


स्नेक प्लांट (Snake Plant)- यह पौधा बहुत कम पानी में भी जिंदा रहता है और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है.


जिनिया (Zinnia)- जिनिया गर्मियों में तेजी से बढ़ता है और रंग-बिरंगे फूल देता है.

ध्यान रखने वाली बातें
सुबह या शाम को ही पानी दें, पौधों को बहुत ज्यादा पानी देने से बचें, सीधी धूप से बचाने के लिए शेड का इस्तेमाल करें, समय-समय पर खाद डालते रहें.

यह भी पढ़े-HairCare: रूखे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा!