Family Travel Tips: मार्च–अप्रैल आते ही गर्मी बढ़ने लगती है, इसलिए यही सही समय है फैमिली के साथ छोटी ट्रिप प्लान करने का. मौसम सुहाना रहता है, भीड़ भी कम होती है और बजट में शानदार छुट्टियां मिल जाती हैं, अगर आप भी फैमिली ट्रिप सोच रहे हैं, तो ये जगहें हो सकती हैं आपके लिए परफेक्ट.
तबाही मचाने को तैयार Yash! ‘Toxic’ का केरला राइट्स E4 Entertainment के पास
ये बेस्ट फैमिली डेस्टिनेशन
मनाली- बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और एडवेंचर एक्टिविटी—मनाली हर फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन है, रोहतांग पास और सोलंग वैली बच्चों को बहुत पसंद आती है.
नैनीताल- झीलों का शहर नैनीताल मार्च में बेहद खूबसूरत लगता है, नैनी झील में बोटिंग और स्नो व्यू प्वाइंट से पहाड़ों का नजारा छुट्टियों को यादगार बना देता है.
जयपुर- अगर इतिहास और कल्चर पसंद है, तो जयपुर शानदार ऑप्शन है. हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी जगहें बच्चों और बड़ों दोनों को आकर्षित करती हैं.
गोवा- समुद्र, बीच और मजेदार फूड—गोवा फैमिली ट्रिप के लिए हमेशा हिट रहता है, मार्च में मौसम भी अच्छा होता है और भीड़ कम रहती है.
उदयपुर- झीलों और महलों का शहर उदयपुर रोमांटिक और फैमिली दोनों तरह की ट्रिप के लिए शानदार है, सिटी पैलेस और लेक पिछोला का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है.
दार्जिलिंग- चाय बागान, टॉय ट्रेन और कंचनजंघा का दृश्य—दार्जिलिंग मार्च में घूमने के लिए बेस्ट है, बच्चों के लिए ये ट्रिप बहुत खास बन सकती है.
ट्रिप प्लान करते समय ध्यान रखें
होटल और टिकट पहले बुक करें, बच्चों के लिए जरूरी दवाइयां साथ रखें, मौसम के हिसाब से कपड़े पैक करें.
इसे भी पढ़े-SuccessfulWomen: हर महिला को पता होनी चाहिए ये 4 पावरफुल आदतें


























