Advertisement

Avalanche: हिमस्खलन आने से पहले मिलते हैं, ये संकेत जरूर जान लें

Avalanche warning signs

Causes of avalanche: पहाड़ों में बर्फबारी जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है. खासकर जब अचानक “हिमस्खलन” (Avalanche) आ जाए. यह एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जो कुछ ही सेकंड में सब कुछ तबाह कर सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिमस्खलन आने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं? आइए जानते हैं इन जरूरी संकेतों के बारे में.

Budget Snow Destinations: कम बजट में बर्फ देखने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन

ये संकेत जरूर जान लें

बर्फ में दरारें दिखना- अगर पहाड़ी इलाकों में चलते समय बर्फ की सतह पर अचानक दरारें नजर आएं, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. यह दर्शाता है कि बर्फ की परत अस्थिर हो चुकी है.

तेज आवाज या “व्हूम्फ” की ध्वनि- कई बार बर्फ के अंदर दबाव बढ़ने पर “व्हूम्फ” जैसी आवाज सुनाई देती है, यह संकेत है कि बर्फ की परत खिसकने के लिए तैयार है.

हाल ही में भारी बर्फबारी या तेज हवा- यदि हाल ही में ज्यादा बर्फ गिरी हो या तेज हवाएं चली हों, तो बर्फ की परत कमजोर हो सकती है, ऐसे में हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है.

ढलान का अधिक झुकाव- 30 से 45 डिग्री तक की ढलान वाले पहाड़ों पर हिमस्खलन का खतरा ज्यादा होता है, ऐसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी जरूरी है.

अचानक तापमान में बदलाव- अगर तापमान तेजी से बढ़ता है, तो बर्फ पिघलने लगती है और उसकी पकड़ कमजोर हो जाती है, यह भी हिमस्खलन का बड़ा कारण बन सकता है.

क्या करें?
ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं, पहाड़ों में ट्रैकिंग या स्कीइंग करते समय सतर्क रहें, स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें.

ये भी पढ़े-Face Beauty Tips: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए, ये चीजें आज से इस्तेमाल करें