SkinCareTips: सर्दियों या ज्यादा धूल-मिट्टी के कारण फटी एड़ियों की समस्या आम हो जाती है, कई बार दर्द और जलन इतनी बढ़ जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर एड़ियों को मुलायम और स्वस्थ बनाया जा सकता है.
http://HoliSpecial2026: होली की बेस्ट ठंडाई, घर पर बनाएं ऐसी रेसिपी
अपनाएं ये आसान तरीके
गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर भिगोएं
एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक या शैंपू मिलाएं, 15–20 मिनट तक पैर भिगोने से मृत त्वचा नरम हो जाती है, इसके बाद हल्के से स्क्रब करें और साफ तौलिये से पोंछ लें.
नारियल तेल और वैसलीन का इस्तेमाल
रात को सोने से पहले एड़ियों पर नारियल तेल या वैसलीन लगाकर मोजे पहन लें, इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और दरारें जल्दी भरने लगती हैं.
शहद और एलोवेरा का लेप
शहद और एलोवेरा जेल मिलाकर एड़ियों पर 20 मिनट तक लगाएं, यह त्वचा को पोषण देता है और सूखापन कम करता है.
विशेष सावधानियां
रोजाना पैरों को साफ और सूखा रखें, बहुत ज्यादा गर्म पानी से पैर न धोएं, अगर दरारें ज्यादा गहरी हों या खून निकले, तो डॉक्टर से सलाह लें.
ये भी पढ़े-चारधाम यात्रा 2026 updates: यात्रियों के लिए सलाह
























