Advertisement

RoadTrips: लाइफ में एक बार जरूर करें ये 5 रोड ट्रिप्स

best road trips

Best Road Trips: यात्रा करना सिर्फ घूमना नहीं बल्कि नए अनुभव और यादें जोड़ने का तरीका है. अगर आप भी रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां की यात्रा आपको जिंदगीभर याद रहेगी, आइए जानते हैं 5 ऐसी शानदार रोड ट्रिप्स के बारे में, जिन्हें आपको कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए.

Fatty Liver: फैटी लिवर से छुटकारा चाहिए? ये ड्रिंक्स जरूर ट्राय करें

जरूर करें ये 5 रोड ट्रिप्स

मनाली से लेह-लद्दाख रोड ट्रिप- यह भारत की सबसे एडवेंचरस रोड ट्रिप्स में से एक मानी जाती है. ऊंचे पहाड़, खतरनाक रास्ते और बर्फ से ढकी वादियां इसे बेहद खास बनाती हैं.

मुंबई से गोवा रोड ट्रिप- समुद्र किनारे ड्राइव करने का अनुभव इस ट्रिप को बेहद खूबसूरत बनाता है. बीच, नाइटलाइफ और गोवा की आज़ादी इस ट्रिप को परफेक्ट बनाती है.

दिल्ली से शिमला रोड ट्रिप- अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए बेस्ट है.

बैंगलोर से ऊटी रोड ट्रिप- हरे-भरे जंगल, चाय के बागान और घुमावदार सड़कें इस यात्रा को बेहद रोमांचक बनाती हैं, यह साउथ इंडिया की सबसे लोकप्रिय रोड ट्रिप्स में से एक है.

अहमदाबाद से कच्छ (रन ऑफ कच्छ) रोड ट्रिप- सफेद रेगिस्तान और कच्छ का अनोखा नजारा इस ट्रिप को खास बनाता है, खासकर कच्छ महोत्सव के दौरान यहां का अनुभव और भी यादगार हो जाता है.

क्यों करें रोड ट्रिप?
रोड ट्रिप आपको यात्रा का असली मजा देती है, रास्ते में मिलने वाले छोटे-छोटे अनुभव, स्थानीय संस्कृति और खूबसूरत नजारे इसे और खास बनाते हैं.

यह भी पढ़े-Skin Care: धूप में निकलने से पहले, ये नहीं किया तो स्किन हो जाएगी खराब!