Advertisement

HoliMocktailRecipes: होली पर घर में बनाएं 5 बेस्ट मॉकटेल, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

Best mocktails for Holi party

HoliMocktails: रंगों के त्योहार होली पर खाने-पीने का मजा दोगुना हो जाता है, अगर आप इस बार कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो घर में आसानी से बनने वाले 5 टेस्टी मॉकटेल जरूर बनाएं, ये ड्रिंक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे.

मना रहे थे India की हार! पाकिस्तान हारा Shoaib Akhtar के बदले तेवर

घर में बनाएं 5 बेस्ट मॉकटेल

1. रोज-लेमन मॉकटेल- होली पार्टी के लिए आप रोज-लेमन मॉकटेल भी ट्राई कर सकते हैं. जिसे बनाना भी आसान है गुलाब सिरप, नींबू रस, सोडा, बर्फ, इसे बनाने के लिए सबसे पहले गिलास में गुलाब सिरप और नींबू रस मिलाएं, ऊपर से सोडा डालें और बर्फ डालकर सर्व करें.

2. मैंगो मिंट कूलर-होली की मस्ती में जब रंग, धूप और डांस का तड़का लगे, तो मेहमानों को चाहिए कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग, ऐसे में मैंगो मिंट कूलर आपकी होली पार्टी का सुपरहिट ड्रिंक बन सकता है.


बनाने का तरीका: ब्लेंडर में आम पल्प, पुदीना पत्ते और चीनी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें, गिलास में बर्फ डालें और तैयार मिश्रण भरें, ऊपर से नींबू रस और ठंडा सोडा डालें, पुदीना पत्ते और आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें.

3. ऑरेंज फिज़ मॉकटेल– आपकी पार्टी को खास बना सकता है, इसका खट्टा-मीठा स्वाद और सोडा की फिज़ हर किसी को तुरंत तरोताज़ा कर देगी.

बनाने का तरीका: गिलास में बर्फ डालें, संतरे का जूस और शहद मिलाकर अच्छी तरह घोलें, ऊपर से ठंडा सोडा डालें, संतरे की स्लाइस से गार्निश कर तुरंत सर्व करें.

4. पाइनएप्पल कोकोनट ड्रिंक-रंगों की मस्ती में अगर एक ठंडा और ट्रॉपिकल ड्रिंक मिल जाए, तो होली पार्टी का मज़ा दोगुना हो जाता है. पाइनएप्पल कोकोनट ड्रिंक ऐसा ही एक आसान और टेस्टी मॉकटेल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा.

बनाने का तरीका- एक शेक़र या जार में अनानास जूस और नारियल पानी डालें, शहद या चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें, गिलास में बर्फ डालें और ड्रिंक भरें, ऊपर से पाइनएप्पल स्लाइस और पुदीना से गार्निश करें.

5. तरबूज मोजिटो (नॉन-अल्कोहलिक)-होली की धूम में अगर आप कुछ ठंडा, रिफ्रेशिंग और हेल्दी सर्व करना चाहते हैं, तो तरबूज मोजिटो परफेक्ट ऑप्शन है.

इसे बनाने के लिए– सबसे पहले गिलास में पुदीना पत्ते और नींबू रस डालकर हल्का मसल लें, इसमें तरबूज जूस और चीनी मिलाएं, बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से ठंडा सोडा भर दें. इसके बाद आपुदीना और तरबूज स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़े-SingaporeTrip: सिंगापुर ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये 7 स्पॉट जरूर घूमें!