Advertisement

MarigoldPlantCare: गेंदा पौधा हमेशा हरा-भरा रखने के 3 आसान ट्रिक्स

Marigold plant care

Marigold plant care tips: घर की बालकनी या बगीचे में लगे गेंदा के पौधे अपनी चमकीली खुशबू और रंगों से माहौल खुशनुमा बना देते हैं, लेकिन बदलते मौसम, गलत पानी या देखभाल की कमी से गेंदा जल्दी सूखने लगता है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने गेंदा पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं.

T20 World Cup: Super-8 से बाहर होने पर भारत को होगा करोड़ों का नुकसान

हरा-भरा रखने के 3 आसान ट्रिक्स

सही पानी और धूप: गेंदा पौधे को रोज थोड़ा-थोड़ा पानी दें, लेकिन गमले में पानी जमा न होने दें, ज्यादा पानी जड़ों को सड़ा सकता है. रोज 4–5 घंटे धूप मिलना जरूरी है, तभी फूल अच्छे खिलते हैं.

समय-समय पर खाद डालें: हर 15 दिन में गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता है, इससे पत्ते हरे रहते हैं और फूल ज्यादा आते हैं.

सूखे फूल और पत्ते हटाएं: मुरझाए फूल और पीले पत्ते काटते रहें, इससे पौधे की नई टहनियां निकलती हैं और पौधा स्वस्थ रहता है.

अन्य टिप्स
कीड़े लगें तो नीम पानी का स्प्रे करें, अच्छी ड्रेनेज वाला गमला इस्तेमाल करें, मौसम के अनुसार पौधे की जगह बदलें.

ये भी पढ़े-HoliSkinCare: होली में रंग नहीं करेंगे स्किन खराब, बस ये 5 टिप्स फॉलो करें