KnowledgeTips: हर साल 24 मार्च को World TB Day मनाया जाता है, इस दिन का उद्देश्य तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके रोकथाम व इलाज के बारे में जानकारी फैलाना है.
हार्ट पेशेंट हैं? ये 5 एक्सरसाइज बना सकती हैं दिल को मजबूत!
क्यों चुनी गई 24 मार्च की तारीख?
24 मार्च का दिन इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन साल 1882 में वैज्ञानिक Robert Koch ने टीबी के जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी. उनकी इस खोज ने टीबी के इलाज और नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता दिलाई.
टीबी क्या है?
टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, यह हवा के जरिए फैलती है, खासकर जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है.
इस दिन का उद्देश्य
लोगों को टीबी के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक करना, समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना, टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करना.
टीबी के आम लक्षण
लगातार खांसी (2 हफ्ते से ज्यादा), बुखार और रात में पसीना, वजन कम होना, खांसी में खून आना.
क्या टीबी का इलाज संभव है?
जी हां, टीबी का इलाज संभव है, सही समय पर दवाइयों का पूरा कोर्स करने से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.
ये भी पढ़े-RelationshipTips: क्या खराब सेहत बिगाड़ सकती है आपका रिश्ता? जानिए






















