WomenHealth: मासिक धर्म यानी Menstruation महिलाओं के शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन कई महिलाओं को इस दौरान पेट, कमर और जांघों में तेज दर्द होता है, जिसे मेडिकल भाषा में Dysmenorrhea कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके कारण और राहत पाने के तरीके.
दोबारा शादी के लिए कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को ट्रेन के सामने धकेला, मौत
पीरियड्स में दर्द क्यों होता है?
गर्भाशय का सिकुड़ना- पीरियड्स के दौरान गर्भाशय (Uterus) सिकुड़ता है ताकि अंदर की परत (Endometrium) बाहर निकल सके, इसी सिकुड़न के कारण दर्द महसूस होता है.
प्रोस्टाग्लैंडिन हार्मोन- शरीर में बनने वाले Prostaglandins नामक हार्मोन गर्भाशय की मांसपेशियों को सिकुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जितना ज्यादा यह हार्मोन बनेगा, दर्द उतना ज्यादा होगा.
हार्मोनल असंतुलन- हार्मोन में बदलाव भी पीरियड्स के दौरान दर्द को बढ़ा सकता है, खासकर युवतियों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है.
अन्य स्वास्थ्य समस्याएं- कभी-कभी अत्यधिक दर्द किसी समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे Endometriosis
Uterine Fibroids, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
दर्द से राहत कैसे पाएं?
गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें, हल्का व्यायाम या योग करें, अदरक या हर्बल चाय पिएं, हेल्दी और संतुलित आहार लें, पर्याप्त आराम करें.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
दर्द बहुत ज्यादा हो और दवाइयों से भी आराम न मिले, पीरियड्स अनियमित हों, अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही हो.
इसे भी पढ़े- Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर बिना दवा के कैसे कम करें?

























