Advertisement

HormonalChanges: 45 से पहले हार्मोनल बदलाव क्यों होते हैं? डॉक्टर क्या कहते हैं

Hormonal Changes In Women

Hormonal Changes In Women: महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई तरह के बदलाव आते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि 45 से 50 वर्ष की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं, लेकिन कई महिलाओं में यह बदलाव 40 या उससे पहले भी शुरू हो सकते हैं. डॉक्टरों के अनुसार, इस स्थिति को अक्सर Perimenopause कहा जाता है, जो मेनोपॉज से पहले की अवस्था होती है.

इस बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा बताती हैं कि 40 की उम्र के आसपास महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, इसी वजह से शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

DoctorsWarn: ज्यादा मोबाइल देखना दिमाग को करता है कमजोर

क्यों होते हैं हार्मोनल बदलाव?
डॉक्टर बताते हैं कि 40 की उम्र के आसपास महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, इसी वजह से शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ये लक्षण हो सकते हैं नजर
हार्मोनल बदलाव के दौरान महिलाओं को कई लक्षण महसूस हो सकते हैं, जैसे पीरियड्स का अनियमित होना, चानक मूड स्विंग होना, नींद की समस्या, थकान और कमजोरी, अचानक गर्मी लगना. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो महिला को एक बार जांच जरूर करानी चाहिए.

इन कारणों से भी बढ़ सकता है खतरा
हार्मोनल बदलाव जल्दी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें लगातार तनाव, गलत खानपान, नींद की कमी, हार्मोनल समस्याएं और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें शामिल हैं, इसके अलावा थायरॉयड जैसी समस्याएं भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती हैं.

क्या करें बचाव के लिए?
डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव से दूर रहना हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है, इसके साथ ही समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़े-MentalHealth: मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से बचने के लिए करें ये काम