Periods Diet: पीरियड्स के दौरान शरीर कई हार्मोनल बदलावों से गुजरता है, जिससे दर्द, थकान, मूड स्विंग और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में सही खान-पान बहुत जरूरी होता है. लेकिन कई लड़कियां अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो इन समस्याओं को और बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए.
WeightLoss: वजन घटाने के लिए शहद ऐसे नहीं लिया तो होगा नुकसान
पीरियड्स के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए
जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड- चिप्स, पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड में नमक और अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है, जिससे ब्लोटिंग और सुस्ती बढ़ सकती है.
ज्यादा कैफीन वाली चीजें- कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन शरीर में डिहाइड्रेशन और एंग्जायटी बढ़ा सकता है, जिससे पीरियड्स का दर्द और बढ़ सकता है.
ज्यादा तला-भुना खाना- तैलीय भोजन शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ा सकता है, जिससे क्रैम्प्स और असहजता ज्यादा महसूस होती है.
ज्यादा मीठा (शुगर)- पीरियड्स के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है, लेकिन ज्यादा शुगर लेने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ता-घटता है, जिससे मूड स्विंग्स और थकान बढ़ सकती है.
बहुत ठंडी चीजें- आइसक्रीम, ठंडे पेय या ठंडा पानी पीने से कुछ लोगों में दर्द और असहजता बढ़ सकती है, इसलिए इनसे बचना बेहतर होता है.
क्या खाएं?
हरी सब्जियां और फल, आयरन से भरपूर भोजन (पालक, दाल), गर्म पानी या हर्बल चाय, सूखे मेवे (नट्स).
ये भी पढ़े-http://Daily Exercise: बिना जिम जाए रोज कितने मिनट एक्सरसाइज से रहेंगे फिट?

























