Advertisement

Health Tips: दिल को रखना है फिट? 40 के बाद अपनाएं ये आसान आदतें!

heart health

Heart Health Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। खासकर 40 साल के बाद दिल की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक इस उम्र में गलत खानपान, तनाव और अनियमित जीवनशैली के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें सबसे गंभीर समस्या Heart Disease मानी जाती है, ऐसे में अगर समय रहते कुछ अच्छी आदतें अपना ली जाएं, तो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

MentalHealth: मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से बचने के लिए करें ये काम

अपनाएं ये आसान आदतें

पर्याप्त नींद लें- स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.

रोजाना करें एक्सरसाइज- दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है. वॉकिंग, योग या हल्की दौड़ जैसी गतिविधियां दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं.

संतुलित आहार लें- 40 के बाद खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. डॉक्टर सलाह देते हैं कि डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और कम तेल वाला भोजन शामिल करें, ज्यादा नमक और जंक फूड से बचना दिल के लिए बेहतर होता है.

तनाव से रहें दूर- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बन चुका है, ज्यादा तनाव लेने से दिल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए मेडिटेशन, योग और पर्याप्त आराम लेना जरूरी है.

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं– 40 की उम्र के बाद समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना जरूरी होता है, इससे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल जैसी समस्याओं का समय रहते पता चल सकता है.

इसे भी पढ़े-HormonalChanges: 45 से पहले हार्मोनल बदलाव क्यों होते हैं? डॉक्टर क्या कहते हैं