Advertisement

UricAcidControl: योगा से कैसे करें? जानिए आसान तरीके

UricAcidControl

Uric acid control tips: आजकल गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी परेशानी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि रोजाना योग करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

‘Toxic’ BTS Video Viral: Yash के डबल रोल की चर्चा तेज, Sudev Nair का First Look भी आया सामने

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?
ज्यादा प्रोटीन या जंक फूड, कम पानी पीना, मोटापा और कम फिजिकल एक्टिविटी, शराब और मीठे ड्रिंक्स, जब शरीर यूरिक एसिड को सही से बाहर नहीं निकाल पाता, तो यह जोड़ों में जमा होने लगता है.

ये योगासन यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मददगार
पवनमुक्तासन: गैस और टॉक्सिन निकालने में मदद, पाचन सुधरता है

भुजंगासन: किडनी और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर, शरीर से यूरिक एसिड निकलने में मदद.

मंडूकासन: पाचन तंत्र मजबूत, मेटाबॉलिज्म तेज.

वज्रासन: खाने के बाद करने से पाचन बेहतर, यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया कम.

प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, कपालभाति): ब्लड सर्कुलेशन बेहतर, शरीर डिटॉक्स होता है.

योग के साथ ये आदतें भी अपनाएं
रोज 8-10 गिलास पानी पिएं, ज्यादा दाल-मांस और तली चीजें कम करें, वजन कंट्रोल रखें, शराब और सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी रखें, फल-सब्जियां ज्यादा खाएं.

ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह लें, योग धीरे-धीरे शुरू करें, रोज 20-30 मिनट योग करें.

इसे भी पढ़े-ImmunityBooster: सर्दी-खांसी से बचना है? रोज खाएं ये 5 चीजें, मजबूत होगी इम्यूनिटी