Uric Acid Naturopathy Treatment: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया (Gout) जैसी समस्याएं हो सकती हैं, बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान इसके बड़े कारण हैं. नेचुरोथेरेपी यानी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में खानपान, जल चिकित्सा, योग और प्राकृतिक उपायों के जरिए यूरिक एसिड को संतुलित रखने पर जोर दिया जाता है, आइए जानते हैं 10 आसान और असरदार टिप्स.
http://37 Billion Views के बावजूद बोले Tanishk Bagchi – “सब कुछ इतनी आसान नहीं”
ये हैं 10 आसान टिप्स
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं- दिनभर में 8–10 गिलास पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकलने में मदद मिलती है.
सुबह नींबू पानी– खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर का pH संतुलित रहता है.
लो-पुरिन डाइट अपनाएं- पालक, दालें, रेड मीट, समुद्री भोजन जैसे हाई-पुरिन फूड सीमित मात्रा में लें, ज्यादा हरी सब्जियां और फल खाएं.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल- सेब, चेरी, अमरूद और पपीता जैसे फल सूजन कम करने में मदद करते हैं.
रोज योग और प्राणायाम- हल्का व्यायाम, प्राणायाम और स्ट्रेचिंग करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.
वजन कंट्रोल रखें- मोटापा यूरिक एसिड बढ़ने का बड़ा कारण है, नियमित वॉक और संतुलित आहार जरूरी है.
लो-फैट डेयरी उत्पाद- लो-फैट दूध और दही यूरिक एसिड कम करने में सहायक माने जाते हैं.
नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें- ज्यादा नमक और पैकेज्ड फूड से सूजन बढ़ सकती है.
हाइड्रोथेरेपी (जल चिकित्सा)– गुनगुने और ठंडे पानी से सिकाई करने से जोड़ों की सूजन में राहत मिल सकती है.
उपवास और डिटॉक्स- नेचुरोथेरेपी में हल्का उपवास या फलाहार शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार माना जाता है.
इसे भी पढ़े-UricAcidControl: 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें एक्सपर्ट की सलाह
























