Advertisement

Weakness: हर समय थकान रहती है? ये हो सकता है खतरनाक संकेत!

weakness and tiredness reasons

Weakness And Tiredness Reasons: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में थकान होना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर आपको बिना ज्यादा काम किए भी हर समय थकान महसूस होती है, तो यह शरीर का चेतावनी संकेत हो सकता है. लगातार थकान को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है.

KidsHealth: बच्चा खेलते-खेलते थक जाता है? हो सकती है ये बड़ी समस्या

कब समझें कि थकान सामान्य नहीं है?
अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थके रहते हैं, काम करने की ऊर्जा नहीं रहती या छोटी-छोटी गतिविधियों में भी थकान महसूस होती है, तो इसे सामान्य नहीं माना जाता.

किन बीमारियों का हो सकता है संकेत?

एनीमिया (खून की कमी): यह थकान का सबसे आम कारण है, शरीर में आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन का स्तर घटता है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है.

थायरॉइड समस्या: थायरॉइड हार्मोन का असंतुलन शरीर की ऊर्जा को प्रभावित करता है और लगातार थकान का कारण बन सकता है.

डायबिटीज: ब्लड शुगर लेवल के असंतुलन से शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है.

डिप्रेशन: मानसिक स्वास्थ्य भी थकान से जुड़ा होता है. डिप्रेशन में व्यक्ति को हर समय थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है.

    किन लक्षणों पर दें ध्यान?
    बार-बार कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, सांस फूलना, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत.

    कब डॉक्टर से मिलें?
    अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं, सही समय पर इलाज से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है.

    यह भी पढ़े-MorningYogaRoutine: सुबह उठते ही ये योगासन करें, पेट और दिमाग दोनों रहेंगे फिट