Advertisement

GasProblem: गैस और ब्लोटिंग का कारण बनती हैं ये सब्जियां, तुरंत बंद करें

Foods that cause bloating

Gas Problem Foods To Avoid: आजकल गलत खान-पान और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कई बार हम हेल्दी समझकर कुछ सब्जियां खाते हैं, लेकिन वही हमारे पेट में गैस और भारीपन का कारण बन जाती हैं. अगर आप भी अक्सर पेट फूलने या गैस से परेशान रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है.

Daily Exercise: बिना जिम जाए रोज कितने मिनट एक्सरसाइज से रहेंगे फिट?

ये सब्जियां बढ़ा सकती हैं गैस की समस्या

गोभी (Cabbage)– गोभी में फाइबर और सल्फर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन के दौरान गैस बना सकता है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट फूलने की समस्या बढ़ा देता है.

फूलगोभी (Cauliflower)- फूलगोभी भी गैस बनने का बड़ा कारण हो सकती है, इसमें मौजूद रैफिनोज (एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट) पचने में कठिन होता है.

ब्रोकली (Broccoli)- ब्रोकली हेल्दी जरूर है, लेकिन ज्यादा खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

प्याज (Onion)- प्याज में मौजूद कुछ तत्व पेट में गैस बनने को बढ़ावा देते हैं, खासकर कच्चा प्याज ज्यादा नुकसान कर सकता है.

मटर (Peas)- मटर में भी ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो जल्दी नहीं पचते, जिससे गैस की समस्या हो सकती है.

क्यों बनती है गैस?
इन सब्जियों में मौजूद कुछ कार्बोहाइड्रेट और फाइबर आंतों में पूरी तरह पच नहीं पाते, जिससे बैक्टीरिया उन्हें तोड़ते हैं और गैस बनती है, यही गैस पेट फूलने और असहजता का कारण बनती है.

    क्या करें बचाव के लिए?
    इन सब्जियों को सीमित मात्रा में खाएं, पकाकर और अच्छी तरह चबाकर खाएं, अदरक, जीरा और हींग का इस्तेमाल करें, ज्यादा तेल-मसाले से बचें.

    क्या खाएं?
    लौकी, तोरी, कद्दू जैसी हल्की सब्जियां, दही और छाछ, फल और फाइबर युक्त हल्का भोजन.

    यह भी पढ़े- PeriodsDiet: पीरियड्स में क्या न खाएं? लड़कियां करती हैं ये गलती