LowBloodSugar: शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम होना यानी लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) एक गंभीर समस्या हो सकती है, यह केवल थकान या चक्कर तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकता है. आइए जानते हैं शरीर में शुगर कम होने पर दिखने वाले 7 खतरनाक संकेत.
T20 World Cup: जानिए कैसे केवल एक मैच का मेहमान है Pakistan? अगले ही मुकाबले में हो जाएगा बाहर!
ये 7 खतरनाक संकेत
बार-बार चक्कर आना- शुगर कम होने पर मस्तिष्क को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलता, जिससे चक्कर, बेहोशी और संतुलन बिगड़ना शुरू हो सकता है.
अत्यधिक पसीना- लो शुगर होने पर शरीर तुरंत रेस्पॉन्स करता है और पसीना बढ़ने लगता है, अक्सर यह बिना गर्मी के भी हो सकता है.
तेज या अनियमित दिल की धड़कन- शुगर कम होने पर हृदय की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है, यह हाइपोग्लाइसीमिया का क्लियर संकेत है.
चिड़चिड़ापन और मानसिक भ्रम- मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई शुगर कम होने के कारण होती है.
अत्यधिक भूख- शरीर ग्लूकोज की कमी महसूस करता है और अचानक भूख बढ़ जाती है, खासकर मीठी चीजों की craving.
कमजोरी और थकान- शरीर की एनर्जी तुरंत खत्म होने लगती है। छोटी-छोटी गतिविधियां भी थकान पैदा कर सकती हैं.
बेहोशी या चेतना का खोना- अत्यधिक लो ब्लड शुगर पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है, यह सबसे खतरनाक संकेत है और तुरंत चिकित्सीय मदद की आवश्यकता होती है.
तुरंत क्या करें
तुरंत कोई मीठा फल या ग्लूकोज युक्त खाने का सेवन करें, यदि लक्षण गंभीर हों तो डॉक्टर से मिलें, नियमित ब्लड शुगर चेक करते रहें.
इसे भी पढ़े-HealthTips: रात में पैर क्यों अकड़ते हैं? डॉक्टर की बड़ी चेतावनी!























