MentalHealthTips: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. मनोवैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको ये 3 संकेत दिख रहे हैं, तो समझिए सोशल मीडिया आपके दिमाग पर भारी पड़ रहा है.
http://RRBNTPC2026: CBT-1 शेड्यूल आउट, किस दिन है आपका पेपर? अभी चेक करें!
ये 3 संकेत बताते हैं
1. बार-बार चिंता और तुलना महसूस होना: अगर हर पोस्ट देखने के बाद आपको लगता है कि आपकी जिंदगी दूसरों से कम है या आप बार-बार खुद की तुलना करने लगते हैं, तो यह सोशल मीडिया का नकारात्मक असर हो सकता है, इससे आत्मविश्वास कम होने और तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है.
2. नींद और ध्यान में कमी: रात-रात भर फोन चलाना, देर तक स्क्रॉल करना और सुबह थकान महसूस करना इस बात का संकेत है कि सोशल मीडिया आपकी दिनचर्या बिगाड़ रहा है, नींद पूरी न होने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं.
3. बिना वजह चिड़चिड़ापन और उदासी: अगर सोशल मीडिया इस्तेमाल के बाद आप चिड़चिड़े, उदास या अकेला महसूस करते हैं, तो यह डिजिटल ओवरलोड का संकेत हो सकता है. लाइक्स और कमेंट्स पर ज्यादा निर्भरता भी मूड स्विंग का कारण बन सकती है.
क्या करें?
रोज सोशल मीडिया का समय तय करें, सोने से 1 घंटा पहले फोन दूर रखें, ऑफलाइन हॉबी और एक्सरसाइज शुरू करें, जरूरत लगे तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़े-BrokenHeartSyndrome: अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें एक्सपर्ट की सलाह


























