Advertisement

Low BP Symptoms: लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर देता है ये खतरनाक संकेत

Low BP symptoms

Low Blood Pressure: ब्लड प्रेशर का संतुलन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जहां हाई बीपी खतरनाक माना जाता है, वहीं लो ब्लड प्रेशर (Low BP) भी कम गंभीर नहीं है. कई बार लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकते हैं.

HyperacidityTreatment: सीने में जलन खत्म बस अपनाएं, ये आसान तरीका

कौन-से हैं खतरनाक संकेत?
लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर कुछ स्पष्ट संकेत देता है बार-बार चक्कर आना, अचानक कमजोरी महसूस होना, आंखों के सामने अंधेरा छाना, धुंधला दिखना, ठंडी और पसीने वाली त्वचा, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी (गंभीर मामलों में).

क्यों होता है लो बीपी?
डॉ. नवीन अग्रवाल के अनुसार, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), ज्यादा देर तक भूखे रहना, हार्मोनल असंतुलन, कुछ दवाइयों का असर, अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर गिरना.

कब हो जाएं सतर्क?
अगर आपको बार-बार चक्कर, कमजोरी या बेहोशी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, यह स्थिति खतरनाक हो सकती है, खासकर बुजुर्गों के लिए.

क्या करें तुरंत?
पर्याप्त पानी पिएं, नमक का संतुलित सेवन करें (डॉक्टर की सलाह से),धीरे-धीरे उठें और अचानक खड़े न हों,हेल्दी और नियमित भोजन करें.

ये भी पढ़े-HealthTips: रात में बार-बार नींद खुलती है? ये बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है