Heart failure symptoms: आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर Heart Failure जैसी गंभीर स्थिति अचानक नहीं होती, बल्कि शरीर पहले ही कई संकेत देने लगता है. इन चेतावनी संकेतों को समय रहते पहचान लेना बेहद जरूरी है.
WorldHealthDay: वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए, ये 5 हेल्थ सीक्रेट!
ये हैं 5 चेतावनी
1. सांस लेने में तकलीफ: अगर बिना ज्यादा मेहनत के भी सांस फूलने लगे या सीढ़ियां चढ़ते समय दिक्कत हो, तो यह दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
2. जल्दी थकान महसूस होना: छोटे-छोटे काम करने पर भी अत्यधिक थकान लगना इस बात का संकेत हो सकता है कि दिल सही तरीके से खून पंप नहीं कर पा रहा.
3. पैरों और टखनों में सूजन: शरीर में पानी जमा होने की वजह से पैरों, टखनों या पेट में सूजन आ सकती है, जो हार्ट फेल का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
4. दिल की धड़कन अनियमित होना: दिल का तेजी से धड़कना या धड़कनों का अनियमित होना भी एक चेतावनी संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
5. लगातार खांसी या सीने में जकड़न: अगर लंबे समय तक खांसी रहे या सीने में भारीपन महसूस हो, तो यह फेफड़ों में तरल जमा होने का संकेत हो सकता है, जो दिल से जुड़ी समस्या का परिणाम है.
क्यों जरूरी है सतर्क रहना?
हार्ट फेल एक गंभीर स्थिति है, लेकिन अगर समय रहते लक्षणों को पहचान लिया जाए और डॉक्टर से सलाह ली जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. सही खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव से दूरी बनाकर दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है.
ये भी पढ़े- Health Tips: गैस और एसिडिटी से छुटकारा चाहिए? सुबह ये जरूर खाएं!


























