Pranayama Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और बीमारियां आम हो गई हैं, ऐसे में रोज प्राणायाम करना शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. योग विशेषज्ञ स्वामी रामदेव सहित कई विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित प्राणायाम से स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
मुरादाबाद जेल में बंद कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, विशेष इंतज़ाम
रोज प्राणायाम करने के 7 बड़े फायदे
फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है- प्राणायाम से सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है और फेफड़े मजबूत बनते हैं.
तनाव और चिंता कम होती है- गहरी सांस लेने से दिमाग शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है.
इम्युनिटी मजबूत होती है- नियमित प्राणायाम से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
दिल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में- प्राणायाम से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है.
एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है- नियमित अभ्यास से दिमाग तेज होता है और फोकस बढ़ता है.
नींद अच्छी आती है- प्राणायाम से शरीर रिलैक्स होता है और अनिद्रा की समस्या कम होती है.
त्वचा में निखार आता है- ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से स्किन ग्लो करती है.
कौन-कौन से प्राणायाम करें?
अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, भस्त्रिका रोज 10–15 मिनट का अभ्यास भी काफी फायदेमंद होता है.
इसे भी पढ़े-ChildColdCoughTips: बच्चों को बार-बार सर्दी-जुकाम? डॉक्टर ने बताए 5 आसान उपाय
























