OxygenLevelTips: हमारे शरीर के हर अंग को सही तरह से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा शरीर में सही ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने की सलाह देते हैं. प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान के अनुसार, अगर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
AcidityProblem: रोज खाते हैं ये फूड? अपच और गैस की असली वजह यही! डॉक्टरों ने दी चेतावनी
सही ऑक्सीजन लेवल क्यों जरूरी है?
दिमाग सही तरीके से काम करता है– दिमाग को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए होती है, कमी होने पर चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है.
दिल की सेहत बेहतर रहती है– सही ऑक्सीजन लेवल से दिल को सही मात्रा में खून मिलता है, इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.
शरीर में ऊर्जा बनी रहती है- ऑक्सीजन से कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है, कमी होने पर थकान और कमजोरी बढ़ती है.
इम्युनिटी मजबूत होती है- सही ऑक्सीजन लेवल से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है.
फेफड़े स्वस्थ रहते हैं- सांस लेने की प्रक्रिया ठीक रहती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है.
कितना होना चाहिए सही ऑक्सीजन लेवल?
डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में ऑक्सीजन लेवल (SpO2), 95% से 100% के बीच होना सामान्य माना जाता है, 90% से नीचे जाने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
ऑक्सीजन कम होने के लक्षण
सांस फूलना, चक्कर आना, होंठ या नाखून नीले पड़ना, तेज धड़कन, ज्यादा थकान.
ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं?
रोज प्राणायाम और योग करें, सुबह की ताजी हवा में टहलें, धूम्रपान से बचें, पौष्टिक खाना खाएं.
ये भी पढ़े-PranayamaBenefits: रोज प्राणायाम करने से क्या होता है? जानिए
























