Advertisement

SummerHealth: डिहाइड्रेशन से बचना है तो ये चीजें आज से ही शुरू करें

body dehydration symptoms

Summer Hydration Tips: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या थकान, चक्कर और कमजोरी का कारण बन सकती है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट और दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव करें.

एक्सपर्ट की राय
प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रितिका समद्दार के अनुसार, गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्वों से भरपूर पेय और फल भी जरूरी होते हैं.

डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या हैं?
बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, चक्कर आना, कमजोरी और थकान, गहरे रंग का पेशाब.

क्या पिएं ताकि शरीर रहे हाइड्रेटेड?
पानी: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं.
नारियल पानी: शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखता है.
नींबू पानी: विटामिन C के साथ शरीर को ठंडक देता है.
छाछ: पाचन के साथ शरीर को ठंडा रखती है.
फलों का जूस: नेचुरल शुगर और पानी की पूर्ति करता है.

क्या खाएं?
तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी से भरपूर फल, हरी सब्जियां और सलाद, हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन.

किन चीजों से बचें?
ज्यादा चाय-कॉफी, ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना, सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा शुगर वाले पेय.

ये भी पढ़े- EyeCare: स्क्रीन टाइम कम नहीं किया तो बढ़ सकती है, ये समस्या