Advertisement

EyeCare: स्क्रीन टाइम कम नहीं किया तो बढ़ सकती है, ये समस्या

screen time side effects

Screen Time Side Effects: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों और दिमाग दोनों पर दबाव बढ़ता है.

LiverDisease: लिवर खराब होने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी

क्या हो सकती हैं समस्याएं?
धुंधली नजर: लगातार स्क्रीन देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है.

आंखों में जलन और सूखापन: कम पलक झपकने से ड्राईनेस बढ़ती है.

बार-बार सिरदर्द: स्क्रीन की ब्लू लाइट दिमाग पर असर डालती है.

नींद की समस्या: रात में स्क्रीन देखने से नींद की गुणवत्ता खराब होती है.

गर्दन और कंधे में दर्द: गलत पॉश्चर से शरीर में दर्द बढ़ता है.

क्यों है यह खतरनाक?
लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना “डिजिटल आई स्ट्रेन” (Computer Vision Syndrome) का कारण बन सकता है, जिससे आंखों की सेहत धीरे-धीरे खराब होने लगती है.

कैसे करें बचाव?
हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें, स्क्रीन ब्राइटनेस और दूरी सही रखें, सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं, बीच-बीच में आंखों को आराम दें, ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़े- HairFall: बाल झड़ रहे हैं? कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं!