Home Workout Duration: फिट रहने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है, सही जानकारी और नियमितता के साथ आप घर पर ही एक्सरसाइज करके खुद को स्वस्थ और एक्टिव रख सकते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है रोज कितने मिनट की एक्सरसाइज पर्याप्त होती है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट क्या कहते हैं.
SummerHealth: धूप में निकलते ही सिर भारी क्यों लगता है? जानें एक्सपर्ट की राय
रोज कितनी देर एक्सरसाइज जरूरी?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम 30 मिनट की मध्यम स्तर (Moderate) एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर आप वजन घटाना या फिटनेस तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे 45–60 मिनट तक बढ़ा सकते हैं.
घर पर कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें?
बिना जिम जाए भी आप कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं. तेज चलना (Brisk Walking), योग और प्राणायाम, स्किपिंग (रस्सी कूदना), बॉडीवेट एक्सरसाइज (पुश-अप्स, स्क्वैट्स), डांस या एरोबिक्स.
एक्सरसाइज का सही तरीका क्या है?
शुरुआत 10–15 मिनट से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं, हफ्ते में कम से कम 5 दिन एक्सरसाइज जरूर करें, वॉर्म-अप और कूल-डाउन करना न भूलें, शरीर की क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज चुनें.
ज्यादा एक्सरसाइज भी हो सकती है नुकसान
जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से थकान, मांसपेशियों में दर्द और चोट का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है.
फिट रहने के लिए और क्या जरूरी?
संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद (7–8 घंटे) लें, पानी ज्यादा पिएं, तनाव से दूर रहें.
इसे भी पढ़े- WeightLoss: वजन घटाने के लिए शहद ऐसे नहीं लिया तो होगा नुकसान























