Advertisement

HealthTips: अचानक भूख कम होने पर क्या करें? जानिए डॉक्टर की राय

AppetiteProblem

HealthTips: अचानक भूख कम हो जाना अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या कई दिनों तक बनी रहे, तो यह शरीर में किसी अंदरूनी बदलाव या बीमारी का संकेत भी हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि भूख में कमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर जब इसके साथ कमजोरी, वजन घटना या थकान जैसे लक्षण भी दिखें.

http://GovernmentJobsfor10th12thPass: कौन-सी नौकरी बेस्ट? लेखपाल या पटवारी

क्यों कम हो जाती है भूख?
डॉक्टरों के अनुसार भूख कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. तनाव और चिंता, पाचन संबंधी समस्याएं, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, थायरॉइड या लिवर से जुड़ी दिक्कत, डिप्रेशन, कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट. अगर 4–5 दिनों से ज्यादा समय तक भूख नहीं लग रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?

1. छोटी-छोटी मात्रा में खाना खाएं: एक साथ ज्यादा खाने के बजाय दिन में 5–6 बार हल्का और पौष्टिक भोजन लें.

2. पौष्टिक आहार शामिल करें: डाइट में दाल, हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें.

3. पर्याप्त पानी पिएं: डिहाइड्रेशन भी भूख कम कर सकता है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है.

4. तनाव कम करें: योग, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज तनाव कम करने में मदद करती है, जिससे भूख बेहतर हो सकती है.

5. मेडिकल जांच कराएं: अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो ब्लड टेस्ट, थायरॉइड टेस्ट या अन्य जरूरी जांच करानी चाहिए.

    कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?
    अचानक बहुत ज्यादा वजन कम हो रहा हो, लगातार उल्टी या दस्त की समस्या हो, बुखार के साथ भूख गायब हो, पेट में लगातार दर्द हो, ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर सकते हैं.

    यह भी पढ़े-SleepHealthTips: नींद पूरी न होने से शरीर में शुरू हो जाती हैं, ये समस्याएं