HealthCheckup: बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण आज कई गंभीर बीमारियां बिना किसी शुरुआती लक्षण के शरीर में पनपने लगती हैं, ऐसे में डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स नियमित हेल्थ चेकअप को बीमारी से पहले मिलने वाली चेतावनी मानते हैं. समय पर जांच न सिर्फ बीमारी की पहचान करती है, बल्कि इलाज को भी आसान बना देती है.
एक जिला एक व्यंजन योजना से पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी वैश्विक पहचान: केशव प्रसाद मौर्य
कैसे चेतावनी देता है नियमित हेल्थ चेकअप?
1. शुरुआती लक्षणों की पहचान
कई बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड और हार्ट डिजीज शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखातीं, नियमित ब्लड टेस्ट और अन्य जांच इन बीमारियों को शुरुआती स्टेज में पकड़ लेते हैं.
2. शरीर के अंदरूनी बदलावों का पता
हेल्थ चेकअप के दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन और लिवर-किडनी फंक्शन जैसे पैरामीटर चेक किए जाते हैं, इनमें मामूली गड़बड़ी भी भविष्य की बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है.
3. जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम
एक्सपर्ट्स के अनुसार मोटापा, तनाव और गलत खानपान से जुड़ी बीमारियां समय रहते पकड़ी जाएं तो केवल लाइफस्टाइल में बदलाव से ही कंट्रोल की जा सकती हैं.
4. उम्र के अनुसार जरूरी जांच
डॉक्टर बताते हैं कि 30 की उम्र के बाद साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूरी हो जाता है, महिलाओं के लिए हार्मोन, आयरन और बोन हेल्थ की जांच विशेष रूप से अहम मानी जाती है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित कुमार के अनुसार, नियमित हेल्थ चेकअप शरीर की अंदरूनी भाषा को समझने का जरिया है, यह बीमारी होने से पहले ही चेतावनी दे देता है.
इसे भी पढ़े-CancerControl: अब आसान, जानिए आयुर्वेद के असरदार नुस्खे


























