Advertisement

HairFall: बाल झड़ रहे हैं? कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं!

hair fall vitamin deficiency

Hair Fall Treatment At Home: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान इसके बड़े कारण हैं, लेकिन कई बार बाल झड़ने की असली वजह शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है.

LiverDisease: लिवर खराब होने से पहले शरीर देता है ये चेतावनी

कौन-कौन से विटामिन्स की कमी से झड़ते हैं बाल?

विटामिन D की कमी- विटामिन D बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है, इसकी कमी से हेयर फॉल तेजी से बढ़ सकता है.

विटामिन B12 की कमी- B12 की कमी से खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं.

बायोटिन (Vitamin B7)- बायोटिन बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होता है, इसकी कमी से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं.

विटामिन C की कमी- विटामिन C आयरन के अवशोषण में मदद करता है और बालों को मजबूत बनाता है, इसकी कमी से बाल टूटने लगते हैं.

विटामिन E की कमी- विटामिन E स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

क्या करें?
अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें, धूप में रोज कुछ समय बिताएं (विटामिन D के लिए), जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट लें.

कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या लंबे समय तक समस्या बनी हुई है, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें.

यह भी पढ़े-Low BP Symptoms: लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर देता है ये खतरनाक संकेत