Advertisement

FitnessTips: ऑफिस वर्क से बढ़ गया पेट? ये आसान तरीका अभी अपनाएं!

Belly fat loss tips

FitnessTips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक बैठकर काम करना आम बात हो गई है. खासकर ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठे रहने से पेट निकलने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कुछ आसान आदतें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

क्यों बढ़ता है पेट?
लंबे समय तक बैठना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनहेल्दी खान-पान पेट बढ़ने के मुख्य कारण हैं, इसके अलावा तनाव और नींद की कमी भी वजन बढ़ाने में योगदान देती है.

अपनाएं ये आसान तरीके

हर 1 घंटे में उठकर चलें- लगातार बैठने के बजाय हर घंटे 5-10 मिनट के लिए वॉक जरूर करें, इससे कैलोरी बर्न होती है और शरीर एक्टिव रहता है.

हेल्दी डाइट लें- जंक फूड से दूरी बनाएं और हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें.

रोजाना एक्सरसाइज करें- कम से कम 30 मिनट तक वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें, इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है.

पानी ज्यादा पिएं- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है.

नींद पूरी लें- 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है, नींद की कमी से वजन तेजी से बढ़ सकता है.

    ध्यान रखने वाली बातें
    ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न बैठें, मीठे और तले-भुने भोजन से बचें, रोजाना एक्टिव रहने की आदत डालें.

    इसे भी पढ़े-EyeCare: कम रोशनी में फोन चलाते हैं? ये आपकी आंखों को कर सकता है कमजोर!