Advertisement

HyperacidityTreatment: सीने में जलन खत्म बस अपनाएं, ये आसान तरीका

hyperacidity treatment

Acidity Home Remedy: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण सीने में जलन (Hyperacidity) की समस्या आम होती जा रही है. मसालेदार भोजन, ज्यादा चाय-कॉफी, देर रात खाना और तनाव इसकी मुख्य वजह बनते हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है. हालांकि, दवाइयों के अलावा कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी सीने में जलन से राहत पाई जा सकती है.

MahaAshtami: महाअष्टमी पर कन्या पूजन कैसे करें? जानिए

क्या है आसान उपाय?
सीने में जलन से तुरंत राहत पाने के लिए ठंडा दूध पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है, दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है और जलन को शांत करता है.

अन्य कारगर घरेलू उपाय
तुलसी के पत्ते: 4–5 तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी में आराम मिलता है.
सौंफ: खाना खाने के बाद सौंफ चबाने से पाचन बेहतर होता है.
अदरक: अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से गैस और जलन कम होती है.
नारियल पानी: शरीर को ठंडक देता है और एसिडिटी घटाता है.

इन बातों का रखें ध्यान?
ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम करें, खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करें.

यह भी पढ़े-CervicalPain: सर्वाइकल का दर्द नहीं हो रहा ठीक? ये 3 योगासन देंगे तुरंत राहत