Advertisement

GastricProblem: एसिडिटी में ये फल खाए तो बढ़ जाएगी जलन

GastricProblem

GastricProblem: आजकल अनियमित खान-पान और तनाव के कारण एसिडिटी की समस्या आम हो गई है. कई लोग सोचते हैं कि फल हमेशा फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फल एसिडिटी के मरीजों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं. अगर आपको अक्सर पेट में जलन, खट्टी डकार या गैस की समस्या रहती है, तो इन फलों से दूरी बनाना जरूरी है.

UricAcidControl: 10 आसान टिप्स, जानें नेचुरोथेरेपी उपचार

एसिडिटी में किन फलों से बचें?

खट्टे फल (सिट्रस फ्रूट्स)– नींबू, संतरा, मौसंबी, अनानास जैसे खट्टे फल एसिडिटी बढ़ा सकते हैं, इनमें मौजूद एसिड पेट में जलन को बढ़ा देता है.

टमाटर– हालांकि टमाटर को सब्जी माना जाता है, लेकिन यह फल की श्रेणी में आता है, इसमें मौजूद एसिड पेट में जलन और गैस की समस्या बढ़ा सकता है.

कच्चा आम- कच्चे आम में ज्यादा अम्लीय तत्व होते हैं, जो एसिडिटी के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं.

अंगूर (खट्टे अंगूर)- खट्टे अंगूर पेट में एसिड बढ़ा सकते हैं, जिससे जलन और बदहजमी हो सकती है.

    एसिडिटी में कौन-से फल खाएं?
    अगर एसिडिटी की समस्या है तो ये फल फायदेमंद हो सकते हैं. केला, पपीता, तरबूज, सेब (मीठा) ये फल पेट को ठंडक देते हैं और पाचन में मदद करते हैं.

    एसिडिटी से बचने के आसान टिप्स
    खाली पेट खट्टे फल न खाएं, बहुत ज्यादा मसालेदार खाना कम करें, खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें, दिन में 7–8 गिलास पानी पिएं.

    यह भी पढ़े- NationalScienceDay: क्यों मनाया जाता है?