Advertisement

FitnessTips: थाई फैट और बेली फैट से परेशान? घर पर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

FitnessTips

HealthyLifestyle: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण कई लोग थाई और पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं. जिम जाने का समय हर किसी के पास नहीं होता, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज आप घर पर ही कर सकते हैं. नियमित वर्कआउट से शरीर फिट रहता है और Obesity यानी मोटापे का खतरा भी कम होता है. अगर आप भी थाई और बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो ये 5 एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं.

Health Tips: दिल को रखना है फिट? 40 के बाद अपनाएं ये आसान आदतें!

घर पर करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

Squats: स्क्वाट्स जांघों और पेट की चर्बी कम करने के लिए बेहद प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है, रोजाना 10–15 स्क्वाट्स के 3 सेट करने से थाई मसल्स मजबूत होती हैं और फैट कम होने में मदद मिलती है.

Lunges: लंजेस करने से जांघों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, यह एक्सरसाइज थाई को टोन करने और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है.

Plank: प्लैंक बेली फैट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज है, रोजाना 30 से 60 सेकंड तक प्लैंक करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

Leg Raise: लेग रेज एक्सरसाइज पेट की चर्बी कम करने और एब्स को मजबूत बनाने में मदद करती है, इसे नियमित रूप से करने से बेली फैट धीरे-धीरे कम हो सकता है.

Jumping Jacks: जंपिंग जैक्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद करती है, इससे थाई और पेट की चर्बी कम करने में भी सहायता मिलती है.

    ध्यान रखें ये बातें
    रोजाना कम से कम 20–30 मिनट एक्सरसाइज करें, संतुलित आहार लें और जंक फूड से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और अच्छी नींद लें.

    यह भी पढ़े-AyurvedicTips: खाने के साथ पानी पीना सही है या गलत? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है