Advertisement

EarCareTips: हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, जानें कैसे बचें!

headphone side effects

Ear Car Tips:आजकल स्मार्टफोन और डिजिटल लाइफस्टाइल के चलते हेडफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है. म्यूजिक सुनने से लेकर कॉल और ऑनलाइन मीटिंग तक, हर काम में हेडफोन जरूरी बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत, खासकर कानों के लिए खतरनाक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके नुकसान और बचाव के आसान तरीके.

SocialMediaEffect: सोशल मीडिया की लत से क्यों बढ़ रही है युवाओं में थकान और तनाव?

हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल के नुकसान

सुनने की क्षमता पर असर- लंबे समय तक तेज आवाज में हेडफोन इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है.

कान में दर्द और इंफेक्शन- लगातार हेडफोन पहनने से कानों में नमी और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है.

सिरदर्द और थकान- ज्यादा देर तक हेडफोन लगाने से सिरदर्द और मानसिक थकान महसूस हो सकती है.

ध्यान और नींद पर असर- लगातार ऑडियो सुनने से दिमाग पर दबाव बढ़ता है, जिससे नींद और फोकस प्रभावित हो सकता है.

कैसे करें बचाव?

आवाज का स्तर कम रखें- हमेशा मीडियम वॉल्यूम (60% से कम) पर ही हेडफोन का इस्तेमाल करें, 60-60 नियम अपनाएं
60 मिनट तक सुनने के बाद कम से कम 10-15 मिनट का ब्रेक लें.

    साफ-सफाई का ध्यान रखें- हेडफोन को नियमित रूप से साफ करें ताकि बैक्टीरिया न पनपे.

    ओवरयूज से बचें- जरूरत पड़ने पर ही हेडफोन का इस्तेमाल करें, लगातार पहनकर न रखें.

    एक्सपर्ट की सलाह
    डॉ. अजय कुमार आर्य के अनुसार, अगर सही तरीके से हेडफोन का इस्तेमाल न किया जाए तो यह लंबे समय में गंभीर समस्या बन सकता है. इसलिए समय और आवाज दोनों पर कंट्रोल रखना जरूरी है.

    यह भी पढ़े-UrineInfection: यूरिन इंफेक्शन के ये शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें!