Child Health: आजकल कई माता-पिता यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा थोड़ी देर खेलने या एक्टिव रहने के बाद ही थक जाता है. अक्सर इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन लगातार थकान एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है.
HanumanJi: हनुमान जी को रुद्र अवतार क्यों कहा जाता है?
क्या यह सामान्य है?
बच्चों का स्वभाव स्वाभाविक रूप से ऊर्जावान होता है, यदि बच्चा जल्दी थक जाए, बार-बार बैठ जाए या खेलने में रुचि खो दे, तो यह सामान्य नहीं माना जाता। यह शरीर में किसी कमी या बीमारी की ओर इशारा कर सकता है.
किन समस्याओं का हो सकता है संकेत?
एनीमिया (खून की कमी)- यह बच्चों में थकान का सबसे आम कारण है। शरीर में आयरन की कमी होने पर बच्चा जल्दी थक जाता है और सुस्ती महसूस करता है.
विटामिन डी की कमी- इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे बच्चा ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाता.
हृदय संबंधी समस्या- कुछ मामलों में दिल से जुड़ी समस्याएं भी जल्दी थकान का कारण बन सकती हैं, खासकर अगर बच्चा खेलते समय सांस फूलने की शिकायत करे.
थायरॉइड समस्या- थायरॉइड असंतुलन से भी ऊर्जा स्तर प्रभावित होता है और बच्चा सुस्त महसूस करता है.
किन लक्षणों पर ध्यान दें?
बार-बार थकान और कमजोरी, खेलते समय सांस फूलना, चक्कर आना या सुस्ती, भूख कम लगना.
कब दिखाएं डॉक्टर को?
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, सही समय पर जांच और इलाज से समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है.
इसे भी पढ़े- SummerTravelDestinations: गर्मी में कूल ट्रिप चाहिए? अप्रैल के लिए ये डेस्टिनेशन बेस्ट























