Advertisement

MentalHealth: क्या सच में स्मोकिंग से कम होता है स्ट्रेस? जानें एक्सपर्ट की राय

smoking really reduce stress

MentalHealth: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गया है. ऐसे में कई लोग यह मानते हैं कि स्मोकिंग करने से तनाव कम होता है, लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक भ्रम? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय.

EarCareTips: हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, जानें कैसे बचें!

क्या सच में स्मोकिंग से कम होता है स्ट्रेस?
स्मोकिंग से मिलने वाला “राहत का एहसास” अस्थायी होता है. सिगरेट में मौजूद निकोटिन दिमाग में कुछ समय के लिए डोपामिन रिलीज करता है, जिससे व्यक्ति को हल्का रिलैक्स महसूस होता है. लेकिन यह प्रभाव बहुत कम समय के लिए ही रहता है.

असल में बढ़ता है स्ट्रेस
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित स्मोकिंग करने से शरीर निकोटिन का आदी हो जाता है. जब निकोटिन का स्तर कम होता है, तो व्यक्ति को बेचैनी और तनाव महसूस होने लगता है, यानी स्मोकिंग असल में स्ट्रेस को कम नहीं, बल्कि और बढ़ा देती है.

मानसिक स्वास्थ्य पर असर
लगातार स्मोकिंग करने से एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, यह आदत धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है.

स्ट्रेस कम करने के बेहतर तरीके
नियमित एक्सरसाइज और योग करें, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं, पर्याप्त नींद लें, हेल्दी डाइट और सकारात्मक सोच रखें.

एक्सपर्ट की सलाह
प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. समीर पारिख के अनुसार, स्मोकिंग स्ट्रेस मैनेज करने का सही तरीका नहीं है, उनका कहना है कि अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं, तो हेल्दी और नेचुरल तरीकों को अपनाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़े-UrineInfection: यूरिन इंफेक्शन के ये शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें!