Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही कई लोग थकान, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर पर सीधा असर डालता है. अगर आप भी हर साल गर्मी में बीमार पड़ते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर खुद को फिट और सुरक्षित रख सकते हैं.
VastuTips: क्या गुरुवार को बाल और नाखून काटना सही है या गलत?
अपनाएं ये आसान टिप्स

भरपूर पानी पिएं- गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे हेल्दी ड्रिंक्स भी लें.
हल्का और पौष्टिक भोजन करें- भारी और तला-भुना खाने से बचें. अपनी डाइट में फल, सलाद, दही और हरी सब्जियों को शामिल करें, इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और पाचन भी सही रहता है.
धूप से बचाव करें- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
ढीले और हल्के कपड़े पहनें- गर्मी में सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है, इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना भी जल्दी सूख जाता है.
नियमित व्यायाम करें- सुबह या शाम के समय हल्का व्यायाम करें, इससे शरीर एक्टिव रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है.
ठंडे पेय का सही चयन करें- बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर के बने शर्बत या ताजे जूस का सेवन करें, ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और नुकसान भी नहीं करते.
पर्याप्त नींद लें- गर्मी में शरीर को आराम की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
साफ-सफाई का रखें ध्यान- गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है, इसलिए हाथ धोना, साफ पानी पीना और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है.
ये भी पढ़े-LegPain: पैरों में लगातार दर्द? हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जानें एक्सपर्ट की राय
























