Advertisement

BlackTea: रोज ब्लैक टी पीते हैं? जान लें फायदे और नुकसान

ब्लैक टी के फायदे और नुकसान

Black Tea Side Effects: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के चलते कई लोग दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. ब्लैक टी को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है, लेकिन क्या रोज इसका सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान.

SummerTips: क्या आप गर्मी में बीमार पड़ते हैं? अपनाएं ये आसान टिप्स

ब्लैक टी पीने के फायदे

वजन घटाने में मददगार- ब्लैक टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है. जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- ब्लैक टी में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकती है.

पाचन में सुधार- ब्लैक टी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है.

इम्यूनिटी बढ़ाती है- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है.

    ब्लैक टी के नुकसान

    ज्यादा कैफीन का असर- ब्लैक टी में कैफीन होता है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नींद की समस्या, घबराहट और सिरदर्द हो सकता है.

    पेट से जुड़ी दिक्कतें- खाली पेट ब्लैक टी पीने से एसिडिटी या जलन की समस्या हो सकती है.

    आयरन की कमी- अधिक मात्रा में ब्लैक टी पीने से शरीर में आयरन के अवशोषण पर असर पड़ सकता है, जिससे कमजोरी महसूस हो सकती है.

    डिहाइड्रेशन का खतरा- जरूरत से ज्यादा ब्लैक टी पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है.

      कितनी मात्रा में पीना सही?
      एक दिन में 2-3 कप ब्लैक टी पीना सामान्यतः सुरक्षित माना जाता है, इसे खाली पेट पीने से बचें और संतुलित मात्रा में ही सेवन करें.

      यह भी पढ़े-SummerTips: क्या आप गर्मी में बीमार पड़ते हैं? अपनाएं ये आसान टिप्स