MentalHealth: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक और शारीरिक तनाव यानी Stress एक आम समस्या बन गया है. काम का दबाव, पढ़ाई, जिम्मेदारियां और बदलती जीवनशैली के कारण कई लोग मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करते हैं. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है, ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर स्ट्रेस को कम किया जा सकता है.
2026 में चैत्र नवरात्रि कब शुरू होगी? जानिए
स्ट्रेस से बचने के लिए करें ये काम
नियमित व्यायाम करें– तनाव को कम करने के लिए रोजाना हल्का व्यायाम या योग करना बहुत फायदेमंद माना जाता है, व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मन भी शांत रहता है. सुबह की सैर या योग करने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का तनाव कम हो सकता है.
संतुलित आहार लें– स्वस्थ शरीर के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है, अपने आहार में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और थकान कम महसूस होती है.
पर्याप्त नींद लें– अच्छी नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और दिमाग भी तरोताजा रहता है.
अपने पसंदीदा कामों के लिए समय निकालें– तनाव कम करने के लिए उन कामों में समय बिताना चाहिए जो आपको खुशी देते हैं. जैसे संगीत सुनना, किताब पढ़ना या दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना.
सकारात्मक सोच रखें– जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखना भी स्ट्रेस कम करने में मदद करता है, छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें और हर परिस्थिति को धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करें.
यह भी पढ़े-http://HoliWishes2026: अपनों को भेजें ये खास होली मैसेज, रिश्तों में घुल जाएगा प्यार

























