Advertisement

DehydrationSymptoms: ये 7 खतरनाक संकेत, लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं

Dehydration symptoms

Hydration Tips: गर्मियों और बदलते मौसम में शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन आम समस्या बन जाती है, डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं डिहाइड्रेशन के 7 प्रमुख संकेत.

“बीफ-पराठा बेस्ट है”, ‘Kerala Story 2’ की Anurag Kashyap ने उड़ाई धज्जियां

डिहाइड्रेशन के ये हैं 7 संकेत

लगातार प्यास लगना: सबसे पहला और आम संकेत है अत्यधिक प्यास लगना, यह शरीर का तरीका है बताने का कि पानी की कमी हो गई है.

पेशाब का रंग गहरा होना: अगर पेशाब पीला या गहरा हो गया है, तो यह बताता है कि शरीर में पानी की कमी है.

थकान और कमजोरी: डिहाइड्रेशन से शरीर में ऊर्जा की कमी होती है, जिससे आप लगातार थका-थका महसूस कर सकते हैं.

सिरदर्द: सिर में दर्द, चक्कर आना या ध्यान केंद्रित न कर पाना भी पानी की कमी के संकेत हो सकते हैं.

त्वचा का रूखा होना: त्वचा नमी खो देती है और सूखी या खुरदरी दिखने लगती है.

मुँह और होंठ का सुखना: मुँह में रुखापन और होंठ फटने लगना भी डिहाइड्रेशन का सामान्य लक्षण है.

चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग: पानी की कमी मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करती है. तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड बदलना आम है.

डिहाइड्रेशन से बचाव के टिप्स
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं (कम से कम 8–10 गिलास), फ्रूट जूस और नारियल पानी शामिल करें, बाहर जाते समय हमेशा पानी साथ रखें, गर्म मौसम में अधिक सावधानी बरतें.

इसे भी पढ़े-Health tips: रोज एक्सरसाइज फिर भी वजन बढ़ा? जानें कहां हो रही गलती