HealthBudget: केंद्रीय वित्त मंत्री ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है, यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है. बजट में कैंसर, डायबिटीज (शुगर), हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की गई है. सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों मरीजों को सीधे राहत मिलने की उम्मीद है.
Moradabad: इंस्टाग्राम पर नाम बदल लड़की को फंसाया! लव जिहाद से मचा बवाल
इन दवाओं पर घटेगा टैक्स
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी और जीएसटी में कटौती का प्रस्ताव रखा गया है, इससे आयात और देश में बनने वाली दवाओं की कीमतों में कमी आएगी.
ये दवाएं होंगी सस्ती
बजट प्रस्तावों के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों की दवाओं के दाम घट सकते हैं. कैंसर की कीमोथेरेपी और टार्गेट थेरेपी दवाएं, डायबिटीज (शुगर) की इंसुलिन और ओरल मेडिसिन, हृदय रोग की दवाएं (ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल), किडनी और लिवर से जुड़ी दवाएं, दुर्लभ बीमारियों की जीवनरक्षक दवाएं.
जन औषधि योजना को बढ़ावा
सरकार ने बजट 2026 में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की है, इन केंद्रों के जरिए मरीजों को ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
मेडिकल उपकरण भी होंगे सस्ते
सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि डायलिसिस मशीन, कैंसर जांच उपकरण, शुगर टेस्टिंग स्ट्रिप्स, जैसे मेडिकल उपकरणों पर भी टैक्स में राहत दी गई है, जिससे इलाज की कुल लागत घटेगी.
विशेषज्ञों की राय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला आम जनता के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है, लंबे समय से महंगे इलाज के कारण परेशान मरीजों को अब राहत मिलेगी और समय पर इलाज संभव हो सकेगा.
मरीजों को क्या होगा फायदा?
इलाज की लागत में कमी, गरीब और मध्यम वर्ग को राहत, गंभीर बीमारियों का समय पर इलाज, सरकारी अस्पतालों पर दबाव कम होगा.
ये भी पढ़े-Brain Tumor: अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जानें एक्सपर्ट की सलाह
























