Ayurvedic treatment for broken heart syndrome: तेज भावनात्मक सदमा, तनाव या दुख का असर सिर्फ मन पर ही नहीं, दिल पर भी पड़ सकता है. डॉक्टरों के अनुसार “ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम” यानी Takotsubo Cardiomyopathy में दिल की मांसपेशियां अचानक कमजोर हो जाती हैं, ऐसे में आयुर्वेदिक तरीके मानसिक शांति और दिल की सेहत दोनों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
13 February: को जन्मी वो बेटी, जिसे पूरी दुनिया ने ‘भारत कोकिला’ कहा
एक्सपर्ट की सलाह
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा के अनुसार, तनाव कम करना और शरीर-मन का संतुलन बनाए रखना दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाते हैं.
ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम में 5 आयुर्वेदिक उपाय
1. अश्वगंधा का सेवन: अश्वगंधा तनाव कम करने और मानसिक शांति देने में मदद करती है, यह दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी मानी जाती है.
2. तुलसी और गिलोय: तुलसी और गिलोय इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को तनाव से लड़ने की ताकत देते हैं.
3. योग और प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ध्यान जैसे योग अभ्यास मन को शांत करते हैं और हार्ट हेल्थ सुधारते हैं.
4. घी और सत्विक आहार: हल्का, सत्विक और पौष्टिक खाना शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है.
5. अभ्यंग (तेल मालिश): तिल या नारियल तेल से हल्की मालिश करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.
डॉक्टर की जरूरी सलाह
सीने में दर्द या सांस फूलने पर तुरंत अस्पताल जाएं, आयुर्वेदिक दवाएं डॉक्टर की सलाह से ही लें, ज्यादा तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें.
ये भी पढ़े-BrokenHeartSyndrome: इन 10 बातों का रखें खास ध्यान, जानें डॉक्टर की राय
























