HeartHealthTips: तेज भावनात्मक सदमा या अत्यधिक तनाव कभी-कभी दिल पर गहरा असर डाल सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक “ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम” यानी Takotsubo Cardiomyopathy एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल की मांसपेशियां अचानक कमजोर हो जाती हैं, इसके लक्षण हार्ट अटैक जैसे लग सकते हैं, इसलिए समय रहते सावधानी बेहद जरूरी है.
WorldRadioDay: 13 फरवरी क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व
डॉक्टर की राय
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहन का कहना है कि अचानक भावनात्मक सदमा दिल की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करानी चाहिए.
इन 10 बातों का रखें खास ध्यान
1. लक्षणों को नजरअंदाज न करें- सीने में दर्द, सांस फूलना या अचानक कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
2. ज्यादा तनाव से बचें- लंबे समय तक तनाव दिल के लिए खतरनाक हो सकता है.
3. नियमित हेल्थ चेकअप कराएं- ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट की जांच समय-समय पर जरूरी है.
4. पर्याप्त नींद लें- कम नींद से मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ता है.
5. संतुलित डाइट अपनाएं- हरी सब्जियां, फल और कम तेल-मसाले वाला खाना दिल को स्वस्थ रखता है.
6. एक्सरसाइज को आदत बनाएं- रोज 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज तनाव कम करती है.
भावनाएं दबाकर न रखें- दोस्तों या परिवार से खुलकर बात करें, मन हल्का रखें.
8. अचानक बड़े सदमे के बाद आराम करें- ब्रेकअप, दुखद खबर या बड़ा झटका मिलने के बाद खुद को समय दें.
9. कैफीन और शराब सीमित करें- ज्यादा कैफीन और शराब दिल की धड़कन बढ़ा सकते हैं.
10. जरूरत पड़े तो काउंसलिंग लें- मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करना भी जरूरी हो सकता है.
किसे ज्यादा खतरा?
डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा तनाव, उम्र बढ़ने और पहले से दिल की बीमारी वाले लोगों में जोखिम ज्यादा हो सकता है.
इसे भी पढ़े-BrokenHeartSyndrome: के 5 लक्षण, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं!
























