Advertisement

Toxic Teaser Controversy : यश ने एक डायलॉग बोला वो भी निकला कॉपी

Toxic Teaser Controversy: Yash's dialogue turns out to be a copy.

मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को स्पेशल तोहफा दिया। 8 जनवरी 2026 को रिलीज हुए अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। लेकिन खुशी में कुछ फैंस ने चोरी का आरोप लगा दिया। टीजर में यश के सिर्फ दो शब्द “Daddy’s Home” पर विवाद खड़ा हो गया।

हॉलीवुड सीरीज ‘द बॉयज’ से कॉपी? फैंस ने किया तुलना

टीजर 2 मिनट 51 सेकंड का है, जिसमें यश धांसू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। क्लाइमेक्स पर वो बोलते हैं – “Daddy’s Home”। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 2019 की हॉलीवुड सीरीज ‘द बॉयज’ से जोड़ दिया। इस सीरीज में कार्ल अर्बन का डायलॉग है – “Don’t you worry. Daddy’s Home.”

एक यूजर ने X पर लिखा, “बॉलीवुड होता तो कॉपी के 1000 ट्वीट आ जाते अब तक।” फैंस ने टीजर क्लिप के साथ सीरीज के सीन शेयर कर तुलना की।

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट और क्लैश

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक गीतू मोहनदास की यह फिल्म में तारा सुतारिया और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उसी दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत तय है।

यश की पिछली फिल्म KGF 2 (2022) ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़+ कमाए थे। अब देखना है टॉक्सिक कितना धमाल मचाती है।

यश का सफर: बस ड्राइवर के बेटे से कन्नड़ सुपरस्टार

  • जन्म: 8 जनवरी 1986, कर्नाटक
  • डेब्यू: 2007 में मुगुलमिधा
  • ब्रेकथ्रू: KGF चैप्टर 1-2 से पैन-इंडिया स्टार
  • फीस: एपिसोड प्रति कपिल शर्मा शो से ज्यादा कमाई

यह भी पढ़ें – बॉर्डर 2 पाकिस्तान में रिलीज होगी? वरुण धवन ने AMA सेशन में दिया सटीक जवाब