नई दिल्ली। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, लेकिन अब इस पर मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी बेबाक राय रखी है। लेटरबॉक्स्ड पर लिखे रिव्यू में उन्होंने फिल्म के कुछ डायलॉग्स को प्रोपेगेंडा करार दिया।
‘नया इंडिया’ वाले डायलॉग्स पर अनुराग का एतराज, निर्देशक पर भी निशाना
अनुराग ने स्पष्ट शब्दों में लिखा, “एक तरफ अजय सन्याल का किरदार बोलता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब कोई देश के बारे में सोचेगा। वहीं दूसरे सीन में हमजा कहता है ये नया इंडिया है। मेरे हिसाब से ये प्रोपेगेंडा डायलॉग्स थे।” उन्होंने निर्देशक आदित्य धर पर भी तंज कसा। अनुराग का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिर भी अनुराग ने कहा, “लेकिन फिल्म का सार इतना बेहतरीन है, जो इन्हें नजरअंदाज करने में ज्यादा समय नहीं लेता।” उनकी यह टिप्पणी फिल्म के पक्ष और विपक्ष दोनों को दर्शाती है।
रणवीर सिंह की शानदार अदाकारी की अनुराग ने की सराहना
अनुराग ने रणवीर सिंह के अभिनय की खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “रणवीर सिंह ने मूवी में शानदार काम किया है।” धुरंधर रणवीर के लिए एक और हिट साबित हुई है, जो उनकी स्टार पावर को बयां करती है। अनुराग कश्यप, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कल्ट फिल्मों के लिए मशहूर हैं, अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की सफलता के बीच विवादास्पद राय, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
फिल्म धुरंधर को लेकर एक तरफ प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। अनुराग का रिव्यू इस बहस को नई ऊंचाई दे रहा है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म रणवीर के एक्शन अवतार को नया आयाम देती है। अनुराग की प्रतिक्रिया से फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।
यह भी पढ़ें – ‘घर कब आओगे’ लॉन्च पर जैसलमेर में ‘बॉर्डर 2’ टीम, सोनू निगम इमोशनल


























