Advertisement

‘Ghooskhor Pandit’ विवाद के बाद ‘Godan’ फिल्म पर नया बवाल

After the 'Ghooskhor Pandit' controversy, a new controversy has erupted over the film 'Godan'.

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के कंटेंट और टाइटल को लेकर विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर विवाद हुआ ही था, अब दूसरी फिल्म ‘गोदान’ भी एक खास सीन की वजह से विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है और फिल्म के बायकॉट की मांग तक उठने लगी है।

‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल से शुरू हुआ विवाद

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही इसका नाम विवाद में आ गया। कुछ लोगों ने ‘पंडत’ शब्द के इस्तेमाल को जातिवाद से जोड़ते हुए विरोध किया। भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई और नाम बदलने की मांग की है।

फिल्म का निर्देशन रितेश शाह कर रहे हैं, जबकि नीरज पांडे इसके प्रोडक्शन से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिल्म में नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

‘गोदान’ के एक सीन पर भड़का विवाद

विवाद का दूसरा केंद्र फिल्म ‘गोदान’ का एक वायरल सीन है। इस सीन में एक पुलिसकर्मी टोपी पहने व्यक्ति पर बंदूक ताने दिखाया गया है और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आता है। इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

देवबंद से जुड़े कुछ धार्मिक नेताओं ने भी इस सीन पर आपत्ति जताई और इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया। इसके बाद फिल्म के बायकॉट की मांग तेज हो गई है।

मेकर्स की चुप्पी, आगे क्या होगा?

फिलहाल ‘गोदान’ के मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि फिल्म से विवादित सीन हटाया जाता है या मामला और बढ़ता है। वहीं ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर भी विरोध जारी है और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – Gulf Countries को Dhurandhar ने धोया! Ban के बाद बानी No-1