Advertisement

‘Dhurandhar’ के बाद इस डरावनी फिल्म में Villain बनेंगे Akshaye Khanna

After 'Dhurandhar', Akshaye Khanna will play the villain in this horror film.

हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘Tumbbad 2’ में विलेन के रोल के लिए Dhurandhar वाले Akshaye Khanna का नाम चर्चा में है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर तैयारियां तेज बताई जा रही हैं।

बड़े स्केल पर बनेगी ‘Tumbbad 2’

खबरों के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी समय से चल रहा है और इसे पहले पार्ट से कई गुना बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि सीक्वल का बजट करीब 150 करोड़ रुपये हो सकता है, जो पहले पार्ट के मुकाबले लगभग 10 गुना ज्यादा है।

Akshaye Khanna या Nawazuddin Siddiqui की चर्चा

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विलेन के रोल के लिए Akshaye Khanna के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी चर्चा में है। दोनों ही कलाकार अपने दमदार नेगेटिव और इंटेंस किरदारों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी कास्टिंग फिल्म को और दिलचस्प बना सकती है। हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुआती चर्चा बताई जा रही है।

Sohum Shah फिर होंगे लीड रोल में

‘तुम्बाड’ के पहले पार्ट में लीड रोल निभाने वाले सोहम शाह ही सीक्वल में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा और स्क्रिप्ट तैयार होने में करीब छह साल का समय लगा है।

डायरेक्शन और टीम में बदलाव

पहले पार्ट के को-डायरेक्टर राही अनिल बर्वे इस बार फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे क्योंकि वे अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनकी जगह आदेश प्रसाद फिल्म का निर्देशन संभाल सकते हैं।

‘Tumbbad’ की सफलता और कल्ट फैनबेस

2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन बाद में फिल्म को कल्ट फैनबेस मिला। 2024 में री-रिलीज के दौरान फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जिसके बाद सीक्वल बनाने का फैसला लिया गया।

शूटिंग कब शुरू होगी?

फिलहाल फिल्म की शूटिंग की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Ranveer Singh को झटका! संकट में फंस गयी ‘Dhurandhar 2’, जानिए मामला