Exam Preparation Tips: अक्सर माता-पिता की यह शिकायत होती है कि बच्चा पढ़ाई तो करता है, लेकिन कुछ समय बाद सब भूल जाता है. परीक्षा के समय यह समस्या और भी बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, सही तरीके से पढ़ाई करने और कुछ खास आदतें अपनाने से बच्चों की याददाश्त मजबूत की जा सकती है और पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रखा जा सकता है.
http://HugDayspecial2026: जानिए गले मिलने के पीछे की साइंस!
अपनाएं ये 5 सीक्रेट तरीके
1. रिवीजन (दोहराना) है सबसे जरूरी
पढ़ाई के बाद नियमित रूप से रिवीजन करना बेहद जरूरी है, बच्चे को उसी दिन और फिर कुछ दिनों बाद दोहराने की आदत डालें, इससे जानकारी दिमाग में लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.
2. पढ़ाई को समझकर याद करें
रटने के बजाय बच्चे को विषय को समझकर पढ़ने के लिए प्रेरित करें, जब बच्चा किसी चीज का मतलब समझता है, तो उसे याद रखना आसान हो जाता है.
3. छोटे-छोटे हिस्सों में पढ़ाई करें
एक साथ ज्यादा पढ़ने से बच्चा जल्दी थक जाता है और भूलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाएं, इससे ध्यान और याददाश्त दोनों बेहतर होती है.
4. पढ़ा हुआ किसी और को समझाएं
जब बच्चा पढ़ी हुई चीज किसी और को समझाता है, तो उसकी समझ और याददाश्त मजबूत होती है, यह तरीका सबसे प्रभावी माना जाता है.
5. पर्याप्त नींद और सही दिनचर्या
अच्छी नींद दिमाग के लिए बेहद जरूरी है, पर्याप्त नींद लेने से दिमाग जानकारी को बेहतर तरीके से स्टोर करता है और याद रखने की क्षमता बढ़ती है.
इसे भी पढ़े-13 February: को जन्मी वो बेटी, जिसे पूरी दुनिया ने ‘भारत कोकिला’ कहा
























