Advertisement

TeachingCareer: बिना CTET के भी बन सकते हैं टीचर

teaching career

CTET career options: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक अहम परीक्षा मानी जाती है, लेकिन अगर आप CTET क्लियर नहीं कर पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज भी कई ऐसे रास्ते हैं, जिनके जरिए आप टीचिंग फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.

ParentingTips: क्या प्रेशर से बच्चे बनते हैं सफल या बिगड़ जाते हैं?

क्या है CTET का महत्व?
CTET एक केंद्रीय स्तर की परीक्षा है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए जरूरी होती है, लेकिन यह केवल सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य है, हर जगह नहीं.

बिना CTET के कहां बन सकते हैं टीचर?

प्राइवेट स्कूल-कई प्राइवेट स्कूल CTET के बिना भी योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक के रूप में नियुक्त करते हैं, यहां आपकी डिग्री, कम्युनिकेशन स्किल और विषय ज्ञान ज्यादा मायने रखता है.

कोचिंग इंस्टीट्यूट- अगर आपकी किसी विषय पर अच्छी पकड़ है, तो आप कोचिंग सेंटर में पढ़ा सकते हैं या अपना खुद का कोचिंग शुरू कर सकते हैं.

ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म- आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन टीचिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, आप घर बैठे पढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ट्यूशन क्लासेस- होम ट्यूशन या ग्रुप ट्यूशन भी एक अच्छा है, जहां अनुभव के साथ आपकी आय भी बढ़ती है.

कौन-से कोर्स करें?
B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन),D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) ये कोर्स आपके टीचिंग करियर को मजबूत बनाते हैं और आगे चलकर CTET क्लियर करने में भी मदद करते हैं.

इसे भी पढ़े- CareerGuidance: 12वीं के बाद कैसे बनें CBI ऑफिसर? जानिए