Gateway of India History: भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक गेटवे ऑफ इंडिया न सिर्फ एक पर्यटन आकर्षण है, बल्कि इसका एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व भी है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इसका निर्माण क्यों किया गया था.
Eid 2026: इस बार ट्राई करें ये यूनिक मेहंदी स्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ!
निर्माण का मुख्य कारण
गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान 1911 में किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के भारत आगमन की याद में किया गया था, यह स्मारक उनके स्वागत के प्रतीक के रूप में बनाया गया.
कब हुआ निर्माण पूरा?
इस स्मारक का निर्माण कार्य 1913 में शुरू हुआ और 1924 में पूरा हुआ, इसे इंडो-सरसेनिक वास्तुकला शैली में बनाया गया, जो भारतीय और इस्लामी कला का मिश्रण है.
ऐतिहासिक महत्व
यह स्मारक समुद्र के किनारे स्थित है और ब्रिटिश काल में भारत में प्रवेश करने का प्रमुख द्वार माना जाता था. खास बात यह है कि 1948 में जब ब्रिटिश सेना भारत छोड़कर गई, तब उन्होंने इसी स्थान से अंतिम प्रस्थान किया, जिससे यह स्थल ऐतिहासिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बन गया.
ये भी पढ़े-क्या आपने कभी सोचा? LPG सिलेंडर लाल क्यों होता है!


























